Event Details
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026
Event Information
24-Sep-2026 00:00:00
GAYA JI
Active
Description
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर निगम गया जी द्वारा जिला स्कूल, गया जी में ‘स्वच्छ कक्षा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्रोत पर कचरे के पृथक्करण (Source Segregation) के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, स्वच्छ एवं सुंदर गया जी के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। स्वच्छ गया जी • सुंदर गया जी • स्वस्थ गया जी