Commissioner Image

Dr. Gagan (IAS)

Municiple Commissioner
Mayor Image

Shri Birendra Kumar

Mayor
Deputy Mayor Image

Smt. Chinta Devi

Deputy Mayor
Sacred Heritage of Bihar

Gaya Ji: Pitrupaksha Mahasangam 2026

पितृपक्ष एवं पिंडदान — श्रद्धा, स्मरण और समर्पण

Situated on the banks of the Falgu River in Bihar, Gaya Ji is a revered Hindu pilgrimage destination. Its sacred temples and ancestral rituals bring families together to honour their forebears with faith and gratitude.

Pitrupaksha

A period dedicated to ancestral remembrance, when pilgrims visit Gaya Ji to perform Shraddha, Pinddaan and Tarpan for departed family members.


Pinddaan

A sacred offering made in memory of ancestors. In Hindu belief, this ritual expresses gratitude and accompanies prayers for their peace and liberation.

Key Sacred Places

  • Vishnupad Temple: A revered shrine associated in Hindu tradition with the footprint of Lord Vishnu.
  • Falgu River: A sacred setting for ancestral prayers and ritual offerings.
  • Akshayvat & Pretshila: Important sites within Gaya Ji's ancestral pilgrimage tradition.

Pitrupaksha Mela Highlights

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सीताकुंड एवं सीता पथ का निरीक्षण

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ. शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार, माननीय विधायक, वजीरगंज श्री वीरेंद्र कुमार एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा सीताकुंड एवं सीता पथ का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम गया जी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। View Details

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण

आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मगध प्रमंडल, गया की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन., जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन सहित संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पेंटिंग एवं रंग-रोगन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पितृपक्ष मेला 2026 को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन एवं नगर निगम गयाजी द्वारा तैयारियां लगातार जारी हैं। View Details

पितृपक्ष महासंगम 2026 : नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध पेयजल केंद्रों, जलापूर्ति व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा मेला क्षेत्र में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छ, शीतल एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धालुओं की सुविधा, हमारी प्राथमिकता। View Details

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिक्रमणमुक्त रहेगा मेला क्षेत्र

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी प्रमुख मार्ग सुगम एवं व्यवस्थित रहें। इस दौरान सिटी मैनेजर श्री पवित्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। View Details

माननीय कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा स्थल निरीक्षण

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय कृषि मंत्री सह गया जी के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों एवं घाटों की व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थलों, बस पड़ावों, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुविधाजनक ठहराव तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने तथा पितृपक्ष महासंगम के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। पितृपक्ष महासंगम 2026 — आस्था का सम्मान, सेवा का संकल्प। View Details

पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया मेला क्षेत्र की सड़क एवं नालियों का पैदल निरीक्षण |

नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों एवं तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम। View Details

माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान तालाबों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं बस पड़ावों पर की जा रही व्यवस्थाओं के साथ-साथ रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। इन तैयारियों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके आवागमन और ठहराव को सुगम बनाना है। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम। View Details

पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम गया जी द्वारा पूरे शहर में प्रतिदिन विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं से अपील है कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामान, अस्थायी दुकान, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें तथा श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें। चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल स्वयं हटा लें। अतिक्रमण पाए जाने अथवा हटाए जाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पितृपक्ष महासंगम को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। नगर निगम गया जी View Details

पितृपक्ष महासंगम 2026: स्वच्छता जागरूकता रैली में डीएम, महापौर और नगर आयुक्त ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

पितृपक्ष महासंगम 2026 के मद्देनज़र नगर निगम गया जी द्वारा शनिवार को विष्णुपद मंदिर परिसर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करना तथा सफाई अभियान में जनभागीदारी बढ़ाना था। जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। View Details

पितृपक्ष महासंगम 2026 : स्थल निरीक्षण ।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति का अवलोकन किया गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना इन तैयारियों का प्रमुख उद्देश्य है। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम। View Details

Circulars

View All

Event Gallery

View All
स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ
View Details
पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
View Details
दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
View Details
पितृपक्ष महासंगम 2026: स्वच्छता जागरूकता रैली
View Details
पितृपक्ष महासंगम 2026 : स्थलीय निरीक्षण ।
View Details

Follow Us On Social Media