Browse through our collection of 5 events

स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ
4
स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ
17-Sep-2026
Gaya Ji

स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ आज नगर निगम गया जी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर, महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गगन, पार्षदगण, नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं सफाई कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना, नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित गया जी के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। नगर निगम गया जी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई, जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को निरंतर गति दी जा रही है। स्वच्छ शहर का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाएं तथा स्वच्छ एवं सुंदर गया जी के निर्माण में अपना योगदान दें। स्वच्छता ही सेवा • स्वच्छ गया जी • सुंदर गया जी • स्वस्थ गया जी

पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
13
पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
14-Sep-2026
Gaya Ji

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम गया जी द्वारा पूरे शहर में प्रतिदिन विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं से अपील है कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामान, अस्थायी दुकान, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें तथा श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें। चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल स्वयं हटा लें। अतिक्रमण पाए जाने अथवा हटाए जाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पितृपक्ष महासंगम को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। नगर निगम गया जी

दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
2
दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
12-Sep-2026
Nagar Nigam Gaya Ji

दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पितृपक्ष मेला 2026 के सफल आयोजन एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्वच्छता, पेयजल, घाटों एवं तालाबों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, शौचालय, मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने तथा मेला अवधि के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। पितृपक्ष मेला 2026 को सफल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने हेतु गया जी नगर निगम द्वारा तैयारियों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। पितृपक्ष मेला 2026 — आस्था का सम्मान, सेवा का संकल्प।

पितृपक्ष महासंगम 2026: स्वच्छता जागरूकता रैली
7
पितृपक्ष महासंगम 2026: स्वच्छता जागरूकता रैली
12-Sep-2026
Vishnupad Mandir Gaya Ji

पितृपक्ष महासंगम 2026 के मद्देनज़र नगर निगम गया जी द्वारा शनिवार को विष्णुपद मंदिर परिसर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करना तथा सफाई अभियान में जनभागीदारी बढ़ाना था। जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। रैली में वार्ड पार्षदों, पंडा समाज के प्रतिनिधियों श्री अमरनाथ धोकड़ी एवं श्री मणिलाल बारीक सहित नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मेला क्षेत्र एवं शहर को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और कचरा निर्धारित संग्रह स्थलों अथवा डस्टबिन में डालने का संदेश दिया। स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक: महापौर महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम गया जी की सांस्कृतिक पहचान और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सकता है। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित मेला क्षेत्र के लिए सहयोग करें: नगर आयुक्त नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि कचरा सड़क, घाट अथवा खुले स्थानों पर न फेंकें, निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें और सफाईकर्मियों को सहयोग दें। पूजा सामग्री को सामान्य कचरे से अलग रखते हुए निर्धारित संग्रह व्यवस्था का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों का जिम्मेदार व्यवहार ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाएगा। जनभागीदारी से सफल होगा स्वच्छता अभियान: मोहन श्रीवास्तव सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष महासंगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गया जी आते हैं। ऐसे में शहर की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं सफाईकर्मियों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। रैली के दौरान नगर निगम की ओर से बताया गया कि पितृपक्ष मेला क्षेत्र को नो-प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है तथा मेला क्षेत्र में नशे के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आमजन से संबंधित निर्देशों का पालन करने और पर्यावरण-अनुकूल आयोजन में सहयोग देने की अपील की गई। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा से तर्पण, स्वच्छता का अर्पण!

	पितृपक्ष महासंगम 2026 : स्थलीय निरीक्षण ।
6
पितृपक्ष महासंगम 2026 : स्थलीय निरीक्षण ।
10-Sep-2026
Gaya Ji

माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति का अवलोकन किया गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना इन तैयारियों का प्रमुख उद्देश्य है। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम।