पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

Event Information

Date:

14-Sep-2026

Venue/Location:

Gaya Ji

Status:

Active


Description

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम गया जी द्वारा पूरे शहर में प्रतिदिन विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं से अपील है कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामान, अस्थायी दुकान, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें तथा श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें।

चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल स्वयं हटा लें। अतिक्रमण पाए जाने अथवा हटाए जाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पितृपक्ष महासंगम को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

नगर निगम गया जी


Gallery: 13 images available
Image Gallery 13
Featured Image
पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
Gallery (13 images)
WhatsApp Image 2026-09-06 at 11.46.09.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-07 at 15.33.18.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-07 at 15.57.56.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 12.00.52.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.29.58.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.29.59.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.30.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.30.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.30.01a.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.30.02.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-10 at 13.30.02a.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-12 at 10.16.38.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-12 at 17.46.51.jpeg