Event Details
दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई।
Event Information
12-Sep-2026
Nagar Nigam Gaya Ji
Active
Description
दिनांक 12.09.2026 को गया जी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पितृपक्ष मेला 2026 के सफल आयोजन एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान स्वच्छता, पेयजल, घाटों एवं तालाबों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, शौचालय, मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।
श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने तथा मेला अवधि के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न आवश्यक कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया।
पितृपक्ष मेला 2026 को सफल, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने हेतु गया जी नगर निगम द्वारा तैयारियों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
पितृपक्ष मेला 2026 — आस्था का सम्मान, सेवा का संकल्प।