Event Details
स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ
Event Information
17-Sep-2026
Gaya Ji
Active
Description
स्वच्छता ही सेवा 2026 का शुभारंभ
आज नगर निगम गया जी द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर, महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गगन, पार्षदगण, नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं सफाई कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना, नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित गया जी के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
नगर निगम गया जी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई, जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को निरंतर गति दी जा रही है। स्वच्छ शहर का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और जिम्मेदारी बनाएं तथा स्वच्छ एवं सुंदर गया जी के निर्माण में अपना योगदान दें।
स्वच्छता ही सेवा • स्वच्छ गया जी • सुंदर गया जी • स्वस्थ गया जी