Event Details
स्वच्छता ही सेवा 2026 : स्वच्छता के संकल्प को समर्पित सम्मान समारोह
Event Information
20-Sep-2026 00:00:00
Nagar Nigam Gayaji
Active
Description
स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत गया नगर निगम, गयाजी द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में निरंतर योगदान देने वाले स्वच्छता योद्धाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर डॉ. बिरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गगन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य श्री अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, स्वच्छता पदाधिकारी श्री शुभम कुमार, श्री चंदन कुमार एवं नगर निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर के 31 कर्मठ सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
☀️ कड़ी धूप हो, 🌧️ बारिश हो या कोई भी विषम परिस्थिति—हमारे सफाई योद्धा पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनका अथक परिश्रम और सेवा भावना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इन कर्मठ स्वच्छता योद्धाओं का समर्पण ही गयाजी को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में हमारी निरंतर यात्रा को मजबूती देता है। 🙏 उनके योगदान और सेवा भावना को सादर नमन।