Event Details
नगर निगम बैठक: जलापूर्ति और बुडको की कार्यप्रणाली पर कड़े तेवर, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य के निर्देश
Event Information
16-Sep-2026 00:00:00
Gaya Ji
Active
Description
दिनांक 16 सितंबर को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में शामिल होकर जलापूर्ति, पाइपलाइन विस्तार, निर्माण कार्यों में हो रही देरी और बुडको की कार्यप्रणाली से जुड़ी जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई।
बैठक का संचालन करते हुए मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता के पैसों से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है। कई इलाकों में पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं पहुंचना, बार-बार लीकेज, अधूरे कार्य और सड़कों को खोदकर छोड़ देना गंभीर विषय हैं।
हमारा प्रयास है कि गयाजी के हर वार्ड तक नियमित पेयजल, बेहतर नागरिक सुविधाएं और समयबद्ध विकास कार्य पहुंचे। संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश एवं चेतावनी भी दी गई।
जनता की समस्या सिर्फ मुद्दा नहीं, हमारी जिम्मेदारी है।