Event Details
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम
Event Information
22-Sep-2026 00:00:00
GAYA JI
Active
Description
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम गया जी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित गयाजी के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. बिरेंद्र कुमार, उपमहापौर श्रीमती चिंता देवी, नगर आयुक्त डॉ. गगन, स्वच्छता पदाधिकारी श्री शुभम कुमार, श्री चंदन कुमार, पार्षदगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में HDFC Bank Parivartan एवं Centre for Environment Education (CEE) का सहयोग रहा। इस अवसर पर CEE के Project Officer श्री Subeer Ranjan भी उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण तथा नागरिकों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, मिलकर स्वच्छ, हरित एवं सुंदर गयाजी के निर्माण में योगदान दें।