Mayor Message

Mayor Image

Message

गया जी की पहचान इसकी आस्था, परंपरा, संस्कृति और आत्मीयता में बसती है। हमारा प्रयास है कि विकास की इस यात्रा में शहर की विरासत को सहेजते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर सुविधाएँ और बेहतर जीवन का वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

एक समृद्ध और सशक्त शहर का निर्माण केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, जिम्मेदारी और आपसी सहयोग से होता है। नगर निगम नागरिकों के साथ मिलकर गया जी को एक ऐसे शहर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिस पर हर गया वासी गर्व कर सके।

आइए, अपनी भागीदारी से गया जी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

सादर,
महापौर,
गया जी नगर निगम