Pitrupaksha Mela Highlights
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सीताकुंड एवं सीता पथ का निरीक्षण
Event Information
16-Sep-2026
Sita Kund Gaya Ji
Active
Description
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ. शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार, माननीय विधायक, वजीरगंज श्री वीरेंद्र कुमार एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा सीताकुंड एवं सीता पथ का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम गया जी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।