Pitrupaksha Mela Highlights
पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों की समीक्षा
Event Information
18-Sep-2026
Gaya Ji
Active
Description
श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता: मेयर गणेश पासवान पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मेयर श्री वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने नगर निगम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। मेयर ने बताया कि मेला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई, घाटों एवं शौचालयों की विशेष साफ-सफाई, नियमित फॉगिंग, वाटर एटीएम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सड़कों एवं नालों का निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा आधुनिक मशीनों से सफाई एवं पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।