Pitrupaksha Mela Highlights
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का पैदल निरीक्षण
Event Information
23-Sep-2026
GAYA JI
Active
Description
आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन ने अंदरूनी मेला क्षेत्र की संकरी गलियों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर निगम गया जी द्वारा पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित मेला क्षेत्र सुनिश्चित करने हेतु तैयारियां लगातार जारी हैं।