Pitrupaksha Mela Highlights
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
Event Information
23-Sep-2026
GAYA JI
Active
Description
आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन की अध्यक्षता में नगर निगम गया जी के सभी पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यादेश दिए गए। नगर निगम गया जी द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वच्छ, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित मेला क्षेत्र सुनिश्चित करने हेतु तैयारियां निरंतर जारी हैं।