Pitrupaksha Mela Highlights
पितृपक्ष मेले में इलेक्ट्रिक लिटर पिकर मशीन से चमकेंगे देवघाट और विष्णुपद
Event Information
27-Sep-2026
GAYA JI
Active
Description
महापौर- सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व नगर आयुक्त ने पूजा-अर्चना कर मशीन का किया शुभारंभ प्रदूषण मुक्त तकनीक से तेजी से उठेगा बिखरा कचरा गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम के दौरान देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गया नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से इलेक्ट्रिक और प्रदूषण मुक्त लिटर पिकर वैक्यूम क्लीनर मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन का उपयोग विशेष रूप से देवघाट और विष्णुपद मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सफाई के लिए किया जाएगा। मशीन का शुभारंभ गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन और पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। शुभारंभ के बाद मशीन का मौके पर शुरुआत भी किया गया। मेयर ने बताया कि मशीन कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई करने में सक्षम है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में इसकी अहम भूमिका होगी।