माननीय कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा स्थल निरीक्षण

Event Information

Date:

14-Sep-2026

Location:

Gaya Ji

Status:

Active


Description

पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय कृषि मंत्री सह गया जी के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों एवं घाटों की व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थलों, बस पड़ावों, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुविधाजनक ठहराव तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने तथा पितृपक्ष महासंगम के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। पितृपक्ष महासंगम 2026 — आस्था का सम्मान, सेवा का संकल्प।


Gallery: 5 images available
Image Gallery 5
Featured Image
माननीय कृषि मंत्री सह  प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा  स्थल निरीक्षण
Gallery (5 images)
WhatsApp Image 2026-09-14 at 17.53.59.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-14 at 17.53.59a.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-14 at 17.54.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-14 at 22.57.45.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-14 at 22.57.46.jpeg