Pitrupaksha Mela Highlights
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिक्रमणमुक्त रहेगा मेला क्षेत्र
Event Information
11-Sep-2026
Gaya ji
Active
Description
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी प्रमुख मार्ग सुगम एवं व्यवस्थित रहें। इस दौरान सिटी मैनेजर श्री पवित्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।