All Mela Highlights
Browse through all mela 25 highlights
आमजन एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सूचना
नगर निगम गया जी द्वारा पितामहेश्वर घाट एवं ब्रह्मणी घाट पर आवागमन की सुविधा हेतु दिनांक 29.09.2026 को अस्थायी पुलिया का निर्माण कराया गया है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अलग से पुल डालकर आवागमन किया जा रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित एवं सुरक्षित नहीं है। अतः सभी श्रद्धालुओं एवं आमजनों से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गया जी द्वारा निर्मित अस्थायी पुलिया का ही उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
गया जी: देवघाट पर पुष्पवर्षा के साथ हुआ देश-विदेश से पहुंचे पिंडदानियों का भव्य स्वागत
मोक्ष और आस्था की पावन धरा गया जी के प्रसिद्ध देवघाट पर पितृपक्ष में तर्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं व पिंडदानियों पर नगर प्रशासन द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। फल्गु के पावन तट पर तीर्थयात्रियों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पितरों की मुक्ति की कामना लेकर आए हर श्रद्धालु का अनुभव सुखद और सुगम रहे।
पितृपक्ष मेले में इलेक्ट्रिक लिटर पिकर मशीन से चमकेंगे देवघाट और विष्णुपद
महापौर- सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व नगर आयुक्त ने पूजा-अर्चना कर मशीन का किया शुभारंभ प्रदूषण मुक्त तकनीक से तेजी से उठेगा बिखरा कचरा गयाजी। पितृपक्ष मेला महासंगम के दौरान देश-विदेश से गयाजी पहुंच रहे पिंडदानियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गया नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। नगर निगम की ओर से इलेक्ट्रिक और प्रदूषण मुक्त लिटर पिकर वैक्यूम क्लीनर मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन का उपयोग विशेष रूप से देवघाट और विष्णुपद मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में सफाई के लिए किया जाएगा। मशीन का शुभारंभ गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन और पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। शुभारंभ के बाद मशीन का मौके पर शुरुआत भी किया गया। मेयर ने बताया कि मशीन कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई करने में सक्षम है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में इसकी अहम भूमिका होगी।
पितृपक्ष महासंगम–2026 को लेकर संवाद सदन में समीक्षा बैठक
“पितृपक्ष महासंगम–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर संवाद सदन, गया जी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गगन, जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, घाटों एवं मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।”
पितृपक्ष महासंगम–2026: नगर आयुक्त ने पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं का किया उद्घाटन
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छ, सुलभ एवं सुव्यवस्थित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पितृपक्ष महासंगम–2026: नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पितृपक्ष महासंगम–2026: टेंट सिटी में निःशुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा टेंट सिटी में निःशुल्क भोजन सेवा का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एवं निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है।
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर सूर्यकुंड में आकर्षक लोटस लाइटिंग से बढ़ी भव्यता
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर सूर्यकुंड में आकर्षक लोटस लाइटिंग लगाई गई है। रंग-बिरंगी एवं मनमोहक रोशनी से सूर्यकुंड की सुंदरता और भव्यता में विशेष निखार आया है, जिससे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए आकर्षक वातावरण तैयार हुआ है।
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा मेला क्षेत्र में शौचालय एवं स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया गया
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध शौचालय एवं स्वच्छता सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को नियमित एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया
पितृपक्ष महासंगम–2026 के अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पितृपक्ष महासंगम–2026
फल्गु देवघाट पर डॉ. सफीना ए. एन. जी, मगध रेंज IG श्री विकास वैभव, मेयर श्री वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डॉ. गगन एवं श्री मोहन श्रीवास्तव ने भव्य लेजर लाइट शो का शुभारंभ किया।
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त डॉ. गगन की अध्यक्षता में नगर निगम गया जी के सभी पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश एवं कार्यादेश दिए गए। नगर निगम गया जी द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वच्छ, सुरक्षित तथा सुव्यवस्थित मेला क्षेत्र सुनिश्चित करने हेतु तैयारियां निरंतर जारी हैं।
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का पैदल निरीक्षण
आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन ने अंदरूनी मेला क्षेत्र की संकरी गलियों का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर निगम गया जी द्वारा पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित मेला क्षेत्र सुनिश्चित करने हेतु तैयारियां लगातार जारी हैं।
पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों की समीक्षा
गया में 'पितृपक्ष मेला प्रशासन, गया द्वारा माननीय मंत्री (नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार) श्री नीतीश मिश्रा जी की उपस्थिति में आगामी पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, जलापूर्ति और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है।
पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों की समीक्षा
श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता: मेयर गणेश पासवान पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मेयर श्री वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने नगर निगम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। मेयर ने बताया कि मेला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई, घाटों एवं शौचालयों की विशेष साफ-सफाई, नियमित फॉगिंग, वाटर एटीएम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सड़कों एवं नालों का निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा आधुनिक मशीनों से सफाई एवं पानी के छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर सीताकुंड एवं सीता पथ का निरीक्षण
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ. शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार, माननीय विधायक, वजीरगंज श्री वीरेंद्र कुमार एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा सीताकुंड एवं सीता पथ का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम गया जी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण
आगामी पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर मगध प्रमंडल, गया की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन., जिला पदाधिकारी डॉ. शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन सहित संबंधित पदाधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पेंटिंग एवं रंग-रोगन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पितृपक्ष मेला 2026 को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन एवं नगर निगम गयाजी द्वारा तैयारियां लगातार जारी हैं।
पितृपक्ष महासंगम 2026 : नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण
पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध पेयजल केंद्रों, जलापूर्ति व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया तथा मेला क्षेत्र में पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरे मेला क्षेत्र में स्वच्छ, शीतल एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहे, इसके लिए नगर निगम द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धालुओं की सुविधा, हमारी प्राथमिकता।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिक्रमणमुक्त रहेगा मेला क्षेत्र
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनज़र नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी प्रमुख मार्ग सुगम एवं व्यवस्थित रहें। इस दौरान सिटी मैनेजर श्री पवित्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा स्थल निरीक्षण
पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय कृषि मंत्री सह गया जी के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं नगर आयुक्त डॉ. गगन द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों एवं घाटों की व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थलों, बस पड़ावों, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुविधाजनक ठहराव तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने तथा पितृपक्ष महासंगम के सफल आयोजन हेतु तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। पितृपक्ष महासंगम 2026 — आस्था का सम्मान, सेवा का संकल्प।
पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने किया मेला क्षेत्र की सड़क एवं नालियों का पैदल निरीक्षण |
नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शेष कार्यों एवं तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान तालाबों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं बस पड़ावों पर की जा रही व्यवस्थाओं के साथ-साथ रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। इन तैयारियों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके आवागमन और ठहराव को सुगम बनाना है। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम।
पितृपक्ष महासंगम 2026: विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान
पितृपक्ष महासंगम 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन के सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नगर निगम गया जी द्वारा पूरे शहर में प्रतिदिन विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सभी दुकानदारों, प्रतिष्ठान संचालकों एवं ठेला-खोमचा विक्रेताओं से अपील है कि सड़क, फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्गों पर सामान, अस्थायी दुकान, बोर्ड अथवा अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण न करें। दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखें तथा श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें। चेतावनी: सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल स्वयं हटा लें। अतिक्रमण पाए जाने अथवा हटाए जाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पितृपक्ष महासंगम को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। नगर निगम गया जी
पितृपक्ष महासंगम 2026: स्वच्छता जागरूकता रैली में डीएम, महापौर और नगर आयुक्त ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
पितृपक्ष महासंगम 2026 के मद्देनज़र नगर निगम गया जी द्वारा शनिवार को विष्णुपद मंदिर परिसर से स्वच्छता एवं जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करना तथा सफाई अभियान में जनभागीदारी बढ़ाना था। जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, महापौर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पितृपक्ष महासंगम 2026 : स्थल निरीक्षण ।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार एवं नगर निगम गया जी के नगर आयुक्त डॉ. गगन ने पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति का अवलोकन किया गया। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना इन तैयारियों का प्रमुख उद्देश्य है। पितृपक्ष महासंगम 2026 — श्रद्धा, सेवा और स्वच्छता का संगम।